एक दिन में 418 मौतें, आधी महाराष्‍ट्र में, नए मरीज 17 हजार के करीब, जानें राज्‍यवार आंकड़े

एक दिन में 418 मौतें, आधी महाराष्‍ट्र में, नए मरीज 17 हजार के करीब, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना मौतों की संख्‍या 400 से अधिक रही है। पूरे देश में बुधवार से गुरुवार के बीच 418 मौतें हुई हैं जो कि एक दिन पहले के 465 के मुकाबले कुछ कम है। इन मृतकों में 208 अकेले महाराष्‍ट्र में हैं। कोरोना से मुकाबले में महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली और तमिलनाडु सबसे बड़ी बाधा बन रहे हैं। वैसे उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा के दिल्‍ली से लगे जिलों में भी अब कोरोना मरीजों की बड़ी संख्‍या सामने आने लगी है। नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव तेजी से कोरोना के हॉट बेड बनते जा रहे हैं। बिहार जैसे पिछड़े राज्‍य में मरीजों की संख्‍या में कमी आई है ओर बुधवार से गुरुवार के बीच वहां सिर्फ 56 नए मरीज आए हैं।  दूसरी ओर देश दुनिया में कोरोना नियंत्रण के बारे में वाहवाही लूटने वाले केरल में तेजी से नए मामले आने लगे हैं। सेहतराग ने पहले भी लिखा था कि केरल में मरीजों की कम संख्‍या के पीछे कम टेस्‍ट का कमाल है और टेस्‍ट बढ़ते ही वहां नंबर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में 152 नए मरीज सामने आए हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 186514  है। अभी तक 271696 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों के आंकड़े में तेज उछाल आया है और ये 57 प्रतिशत से ऊपर (57.4) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 40 प्रतिशत से नीचे (39.4) आ गई है। पिछले 14 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 18 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 14894 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में लगभग 3­.2 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 473105 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16922 नए मामले सामने आए हैं और 418 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 13012 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। बुधवार की सुबह तक देश में 15968 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना का टेस्‍ट बुधवार को भी दो लाख की संख्‍या के पार रहा। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 7 हजार 871 टेस्‍ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 8 हजार कम हैं। बुधवार की सुबह तक देश में कुल 73 लाख 52 हजार 911 कोरोना टेस्‍ट हुए थे और गुरुवार की सुबह तक ये आंकड़ा 75 लाख 60 हजार 782 पर पहुंच गया।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

गुरुवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 95 लाख 84 हजार 581 मरीज थे जिसमें से 52 लाख 15 हजार 468 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 86 हजार 176 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 54.4 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 5.07 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3.2 प्रतिशत है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

गुरुवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 418 मौतें हुई हैं। इसमें से करीब करीब आधी 208 मौतें अकेले महाराष्‍ट्र में हुई हैं। इसके बाद दिल्‍ली में 64, तमिलनाडु में 33, गुजरात में 25, कर्नाटक में 14, पश्चिम बंगाल में 11, हरियाणा, राजस्‍थान में 10-10, मध्‍य प्रदेश में 9, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब में 8-8, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्‍तराखंड में 5-5 और बिहार, गोवा, जम्‍मू-कश्‍मीर में 1-1 मौतें हुई हैं।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में बुधवार से गुरुवार के बीच कोरोना के 16922 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें से 11434 केस देश के सिर्फ चार राज्‍यों में सिमटे हुए हैं। शीर्ष चार राज्‍यों में महाराष्‍ट्र में 3890 नए मरीज, दिल्‍ली में 3788, तमिलनाडु में 2865 और तेलंगाना में 891 नए मरीज शामिल हैं। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश में 664, गुजरात में 572, हरियाणा में 490, पश्चिम बंगाल में 448, कर्नाटक में 397, राजस्‍थान में 382, असम में 367, आंध्र प्रदेश में 329, ओडिशा में 282 और पंजाब में 230 नए मरीज सामने आए हैं।  

 

 

इसे भी पढ़ें-

नाक में पहुंचकर कोरोना चार दिन में 1 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बना लेता है: नए शोध में दावा

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

5484

4799

124

10331

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

13

43

0

56

अरुणाचल प्रदेश

120

38

0

158

असम

2231

3958

9

6198

बिहार

2039

6113

57

8209

चंडीगढ़ 

91

323

6

420

छत्तीसगढ़

780

1627

12

2419

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

90

30

0

120

दिल्ली

26588

41437

2365

70390

गोवा

660

289

2

951

गुजरात 

6120

21088

1735

28943

हरियाणा

4897

6925

188

12010

हिमाचल प्रदेश 

332

466

8

806

जम्मू एंड कश्मीर 

2516

3818

88

6422

झारखंड

626

1570

11

2207

कर्नाटक

3803

6151

164

10118

केरल

1693

1888

22

3603

लद्दाख

666

274

1

941

मध्य प्रदेश 

2441

9473

534

12448

महाराष्ट्र 

62369

73792

6739

142900

मणिपुर

642

328

0

970

मेघालय

3

42

1

46

मिजोरम

123

19

0

142

नागालैंड

199

148

0

347

ओडिशा

1612

4123

17

5752

पुडुचेरी

276

176

9

461

पंजाब

1415

3099

113

4627

राजस्थान

3023

12611

375

16009

सिक्किम

45

39

0

84

तमिलनाडु

28839

37763

866

67468

तेलांगना

5858

4361

225

10444

त्रिपुरा

361

897

1

1259

उत्तराखंड

867

1721

35

2623

उत्तर प्रदेश 

6375

12586

596

19557

वेस्ट बंगाल

4880

9702

591

15173

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

8493

 

 

8493

भारत में कुल मामले

186514

271697

14894

473105

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।